छत्तीसगढ़

प्रेमी को प्रेमिका के साथ कमरे में देख बौखलाये परिजन, ब्वायफ्रेंड की कर दी बेदम पिटाई

रायपुर । ब्वायफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर फांसी लगा दी। मामला तिल्दा नेवरा इलाके का है। गर्लफ्रेंड और ब्वायफ्रेंड कमरे में घुसे हुए थे, इसी दौरान लड़की के घरवालों ने देख लिया और लड़के की बेदम पिटाई कर दी। इसी घटना के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी पर लटककर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस इस मामले में परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लड़की की मां, बड़े पिताजी और चाचा को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि लड़की के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बॉयफ्रेंड के साथ लड़की ने भी जान दे दी है। उकसाने के आरोप में नाबालिग की मां कृति वैष्णव, चाचा मुकेश वैष्णव और बड़े पिता चंदू वैष्णव को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब पूरा परिवार ही घटना में तबाह हो गया है। जानकारी के मुताबिक 18 साल का सन्नी साहू अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर आया था। दोनों एक कमरे में बंद थे, तभी लड़की के घर वालों ने दोनों को पकड़ लिया।

फिर गुस्से में लड़की के चाचा, बड़े पिता और मां ने लड़के की डंडे-लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। डंडे से उसका सिर भी फोड़ दिया। इसके बाद दोनों को घरवालों ने एक कमरे में दोनों को बंद कर दिया। सन्नी साहू के खिलाफ जून 2023 में नाबालिग को भगाने के मामले में केस दर्ज हुआ था। जिसे लेकर वह माना के नाबालिग संरक्षण केंद्र में करीब डेढ़ महीने बंद था। वहां से वापस आने के बाद उसका वापस नाबालिग से मिलना जुलना शुरू हो गया था।

कमरा को बंद कर बाहर से लड़की के परिजन लड़के को धमकी दे रहे थे। जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फिर फांसी के फंदे पर लटक गये। काफी देर से जब दोनों का आवाज नहीं मिला, तो लड़की वाले घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो दोनों फांसी पर लटके मिले। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नाबालिग लड़की के मां, चाचा और बड़े पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शुक्रवार-शनिवार की रात का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button