आरंग

कल भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आरंग विधानसभा स्तरीय सामाजिक समरसता कार्यकम का होगा आयोजन 

आरंग। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में आरंग नगर के रानीअवंती बाई लोधी चौक, लोधी भवन में कल 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजन में आरंग विधानसभा स्तरीय सामाजिक समरसता कार्यकम का आयोजन किया गया है। जिसमें समर्पण भाव से समाजिक उत्थान एवम विकास में अनवरत सेवा प्रदान करने वाले सभी पिछड़ा वर्ग समाज प्रमुखों का सम्मान किया जायेगा।

कार्यकम में विभिन्न समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण एवम भारती जनता पार्टी, तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश, जिला आरंग विधान सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button