छत्तीसगढ़

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बस से लौट रहे थे जवान, पेड़ से टकराई, 8 घायल…

रायगढ़। जिले में शुक्रवार को मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 8 जवानों को चोट आई है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें कि बीएसएफ के 17 जवान धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 8 जवानों को थोड़ी चोट आई है, वहीं दो जवानों को अधिक चोटें आई हैं। सभी को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है, फ़िलहाल सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button