रायपुर। भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली द्वारा इस वर्ष भी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में इसके क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा जिलेवार प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
इसी तारतम्य में 15 अक्टूबर को जे.आर. दानी शासकीय कन्या विद्यालय में उक्त प्रतियोगिता होगी। प्रातः 10.30 से 11.30 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन, उद्घाटन समारोह दीप प्रज्जवलन 11.30 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विशेष अतिथि निगम के सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद सीमा कंदोई होंगीं। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होगी। प्रतियोगिता 4 वर्ग में होगी। सभी समूह के विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार बाल महोत्सव 26 नवंबर 2022 के अवसर पर दिया जाएगा।