छत्तीसगढ़

चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला कर्मी हुई सड़क हादसे का शिकार

दुर्ग । दुर्ग जिला में चुनाव ड्यूटी से लौट रही एक महिला कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतिका का नाम मधु बंजारे बताया जा रहा है,जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थी। दुर्घटना के बाद घायल महिला कर्मी को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला दुर्ग जिला के कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला सहित 7 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि मधु बंजारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनावी ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। मधु ने 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद अपने सहकर्मियों के साथ ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

चुनाव ड्यूटी पर लगी महिला कर्मचारी मधु बंजारे मतदान सामाग्री और ईव्हीएम जमा कराने के बाद आज तड़के 4 बजें घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला कर्मी को चपेट में लेकर जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में महिला मतदान कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गयी। राहगिरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button