छत्तीसगढ़

शरीर के इन अंगो पर तिल का होना दर्शाता है बहुत कुछ,जाने रहस्य

शरीर के इन अंगो पर तिल का होना दर्शाता है बहुत कुछ,जाने रहस्य शरीर के कई स्थान पर तिल होते हैं। समुद्र शास्त्र में हर तिल का एक खास मतलब माना जाता है। जहां कुछ तिल में शुभ माने जाते हैं, तो वहीं शरीर के कुछ तिलों को अशुभ परिणाम से भी जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में जानते कि समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर के किन अंगों पर तिल होना व्यक्ति के लिए अच्छा माना जाता है

अगर किसी व्यक्ति के माथे पर के तिल पाया जाता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि समुद्र शास्त्र में माना गया है कि ऐसे व्यक्ति को कभी भी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं अगर किसी व्यक्ति की नाभि के ऊपर या आसपास तिल होता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को कभी दरिद्रता नहीं झेलनी पड़ती।

समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। लेकिन वहीं बाएं गाल पर तिल होना एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता। समुद्र शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार ऐसा व्यक्ति अधिक खर्चीला होता है।

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के सीने के बीचों-बीच तिल पाया जाता है, ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। इन लोगों को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के गले के पास तिल होता है, तो इसे भी शुभ दृष्टि से देखा जाता है। ऐसा व्यक्ति भी जीवन में खूब धन कमाता है।

सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि जिस व्यक्ति के नाक के दाहिनी तरफ तिल का होता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन लाभ होता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की दाहिनी हथेली पर तिल होता है, तो यह आपके जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि की ओर इशारा करता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button