छत्तीसगढ़

BSC के छात्र की लाश फांसी के फंदे पर मिली……घटना के बाद मचा हड़कंप

कोरबा । कोरबा में बीएससी की पढ़ाई कर रहे एक कालेज छात्र की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से गुमशुम रह रहा था। रविवार की सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नही निकला, तब उसके पिता ने कमरे में जाकर देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कालेज छात्र की मौत का ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पोड़ीबहार क्षेत्र में चंद्रशेखर मेखले का परिवार निवास करता है। चंद्रशेखर की पत्नी कुछ साल पहले उसे छोड़कर चली गयी थी। उसके ऊपर तीन बेटे की जवाबदारी थी। वह मजदूरी कर अपने बच्चों की पढ़ाई करवा रहा था। बड़ा बेटा निजी कंपनी में काम कर जीवन यापन करता है। वहीं दूसरे नंबर का बेटा साहिल कालेज में बीएससी का स्टूडेंट था। परिजन का कहना है कि साहिल पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। किसी से कोई बातचीत न कर अक्सर गुमसुम रहा करता था। पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात भी वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था।

दूसरे दिन सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नही निकला। जिससे परेशान होकर उसके पिता साहिल को देखने उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को मृतक छात्र के कमरे से कोई सुसाईड नोट भी नही मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया छात्र की मौत के पीछे डिप्रेशन होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button