नेशनल/इंटरनेशनल

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ये खबर आपको खुश कर देगी! अचानक सोने का भाव 1.22 लाख के करीब, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ 18-24K गोल्ड

नई दिल्ली :  नए सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 09 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 22 कैरेट सोना भी कम होकर 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया और 18 कैरेट का भाव टूटकर 1,22,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में कुल 5,060 रुपये की कमी हुई है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4,650 रुपये नीचे आया।

सोने के भाव में हल्की गिरावट

दरअसल, सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। भारत में आज सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है और 22 कैरेट सोने की कीमत10 रुपये घटकर 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। उसी प्रकार 18 कैरेट की कीमत भी 10 रुपये कम होकर 1,22,870 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

भारत में आज 18 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट 

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,630 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,49,990 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,22,720 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,64,170 रुपये, 22 कैरेट 1,50,490 रुपये और 18 कैरेट 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,63,630 रुपये, 22 कैरेट 1,49,990 रुपये और 18 कैरेट 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

आज के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (रुपये/ग्राम)

मिडिल ईस्ट संकट का असर 

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है। यह संघर्ष 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले कर जवाब दिया। इसके बावजूद भारत में सोने की कीमतें गिरावट पर हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी बनी हुई है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

चांदी के भाव में गिरावट

सोने के साथ चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। 9 मार्च की सुबह चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। बीते सप्ताह चांदी की कीमतों में कुल 10,000 रुपये की कमी दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.40 डॉलर प्रति औंस है। जनवरी 2026 में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार किया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

हालांकि, भारत में कीमतें गिर रही हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बावजूद भारत में सोने की कीमतों में गिरावट का कारण घरेलू मांग और स्थानीय बाजार की स्थिरता को माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button