छत्तीसगढ़रायपुर

मुंबई की तर्ज पर चल रहा है राजधानी रायपुर में आधी रात तक डांस बार, संचालकों को नहीं है कोई डर 

 मोहन साहू/ रायपुर। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ पुलिस करोड़ों रुपए खर्च कर जोर शोर से नशे के खिलाफ़ निजात अभियान चला रही हैं, ताकि अवैध शराब, गांजा सहित विभिन्न नशीली सामग्री पर रोक लगाकर बढ़ते बढ़ते अपराध को रोका जा सके। वहीं दूसरी ओर

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के titos बार में शाम से लेकर आधी रात तक मुंबई के तर्क पर लड़कियों को नचा नचा अश्लीलता परोसते हुए अपने बार में शराब के कारोबार को बढ़ाते जा रहे हैं। वहीं लोग शराब के नशे में लड़कियों के ऊपर पैसा लूटा रहे हैं। नियमतः रात 11बजे बार बंद हो जाना हैं, लेकिन किन लोगों के संरक्षण में इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लड़कियों की अशलील डांस दिखा दिखा कर आधी रात तक शराब परोसा जा रहा है, यह शासन प्रशासन के पास जांच के लिए गंभीर विषय है।

क्या बार मालिकों को शासन प्रशासन का बिल्कुल डर नहीं है, 

क्या किसी नेता मंत्रियों के संरक्षण में चल रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के ऊपर त्वरित कड़ी कर्रवाई होना चाहिए।

 

ऐसे बार संचालक निजात कार्यक्रम को लगा सकते है ग्रहण

ऐसे बार से जब लोग नशे में चूर होकर अशलील डांस देखकर आधी रात को निकलते हैं, तो शहर में चल रही हर महिला को वह वासना की नजर से देखता होंगा, या देखने की संभावना बढ़ जाती हैं, जिससे महिलाएं व लड़कियां अपने आपको कितना सुरक्षित महसूस करेंगी या रहेंगी आप सोच सकते हैं। वहीं अपराध की संभावना बढ़ जाती हैं। ऐसे में निजात कार्यक्रम पर ग्रहण लगना स्वाभाविक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button