छत्तीसगढ़

घर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम…

बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र ग्राम केसारी में एक दुखद खबर सामने आई है। जहां घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए एक गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम अपनी नानी के घर आए थे।

बता दें कि केसारी गांव में एक व्यक्ति मकान बनाने के लिए जेसीबी के गड्ढा खोदा था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। जहां डूबकर दोनो बच्चों की मौत हो गई है। जब तक कि परिजनों को पता चलता तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा कि दोनों बच्चे मां के साथ अपनी नानी के घर घूमने आए हुए थे।

दोनों की उम्र 6 साल व 5 साल थी और दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे। बताया जाता है कि नया घर का कॉलम बनाने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। इसमें पानी भरा हुआ था। इसी बीच खेलते-खेलते दोनों गड्ढे तक पहुंच गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से मां सदमे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button