अपने ही रिश्तेदार से इश्क लड़ा रही थी बेटी, मना करने के बाद भी नहीं मानी तो पिता ने वायरल कर दिया अश्लील वीडियो
बेंगलुरुः कर्नाटक के उडुपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परेशान होकर बेटी ने फिनाइल का सेवन कर लिया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शहर के सीईएन पुलिस स्टेशन इलाके में रहने वाले एक शख्स की बेटी का तीर्थहल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिला करते थे। ये रिश्ता लड़की के पिता को नामंजूर था। उसने बेटी को कई बार मना किया था। लेकिन बालिग होने होने की वजह से वो अपने रिश्तेदार के साथ ही शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे उसका पिता नाराज हो गया।
बीते दिन पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी को घर बुलाया। घर आने के बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। यहां तक कि जबरन उसका फोन छीन लिया। उसमें मौजूद अपनी बेटी का प्राइवेट फोटो और वीडियो निकाल लिए और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद अपनी बेटी और पत्नी दोनों की भी जमकर पिटाई कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की को शर्मिंदगी हुई। उसने घर में रखे फिनाइल को पीकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन उसकी मां उसे लेकर अस्पताल पहुंच गई। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
				


