छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

स्कूली बच्चों की डूबकर गयी जान, तालाब के किनारे खेल रहे थे, उसी दौरान हुआ हादसा

बालोद । बालोद से एक बड़ी खबर आ रही है। तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में चीख पुकार मची है। मृत बच्चे का नाम मयंक और लक्की है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे, इसी दौरान बच्चे गिर गये और सीधे तालाब के अंदर चले गये।

घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम डौकीडीह की है। जानकारी के मुताबिक 5 वर्षीय मयंक साहू और 4 वर्षीय लक्की साहू गांव की तालाब के किनारे खेल रहे थे। खेलने के दौरान ही दोनों तालाब में गिरे और फिर डूब गये। परिजनों ने जब काफी देर तक बच्चों को नहीं देखा, तो खोजना शुरू किया।

इसी दौरान बच्चों की चप्पल तालाब के किनारे दिखी। जिसके बाद आशंका के आधार पर मछुआरों ने जाल फेंका, जिसके बाद दोनों शव बराम हुए। गांववालों का आरोप है कि अवैध मुरुम खनन का कार्य के कारण तालाब ज्यादा गहरा हो गया है। इसमें अनहोनी की आशंका है। अब हादसे में दो बच्चों की जान चली गयी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button