आरंगछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

CM साय ने आरंग में 8 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पाँच कन्या छात्रावासों का किया शुभारंभ 

आरंग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग दौरे पर है। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गौर सिंग मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री साय के स्वागत में कार्यक्रम स्थल में पुष्प वर्षा एवं कर्मा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्कूल के विद्यार्थियों ने परंपरागत तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सीएम विष्णुदेव साय ने आरंग में आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, आरंग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष हेमलता साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आरंग स्थित छात्रावास कैंपस में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत राम फल के पौधे का रोपण किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button