बिलासपुर

CG : महिला के साथ गैंगरेप – शिक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, दोस्तों के साथ मिलकर दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम, अब पुलिस ने किया…..!

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक शिक्षक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला आरोपी शिक्षक की परिचित थी, जिसे शिक्षक ने अपनी कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने कार में बैठे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला बुधवार की देर शाम अपने मायके जाने के लिए घर से रवाना हुई थी। मुख्य मार्ग पर महिला बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला का परिचित शिक्षक प्रमोद सिंह चंदेल कार से वहां पहुंचा। उसके साथ यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह भी कार में मौजूद थे। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी प्रमोद ने उसे मायके तक छोड़ने की बात कही। युवक परिचय का था, तो महिला ने उस पर भरोसा कर कार में सवार हो गयी।

जिसके बाद आरोपी ने उसे रिस्दा स्थित धान मंडी के पास सुनसान जगह पर ले गया। महिला उनकी मंशा समझ पाती इतने देर मे आरोपियों ने उसे हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। महिला के काफी विरोध के बावजूद तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे अकेला छोड़कर फरार हो गये। महिला ने आरोप लगाया कि गैंगरेप की घटना के बाद आरोपियों ने उसे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी।

इस घटना से दहशत में आयी महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। गुरुवार को पीड़ित महिला ने इस घटना की रिपोर्ट मस्तूरी थाने में दर्ज करवायी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। तीनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक प्रमोद सिंह के साथ ही उसके दोस्त यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button