रायपुर

घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर विधानसभा आरंग के सभी मंडलों में 05 दिवसीय आयोजन किये जाने का लिया गया निर्णय

आरंग : बीजेपी आरंग मंडल की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय आरंग में सम्पन्न हुआ। घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर विधानसभा आरंग के सभी मंडलों में 05 दिवसीय आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया। बीजेपी आरंग मंडल प्रभारी सोहन लाल धीवर तथा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने बताया कि 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक भाजपा विधानसभा स्तर में विभिन्न आयोजन करेगी।  जिनकी तैयारियों के लिए विधायक कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि 11, 12 व 13 अगस्त को सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 12, 13 व 14 अगस्त को आरंग में स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों पर स्वछता अभियान चलाया जायेगा तथा पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल के विधानसभा कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

इसी दिन शाम को सद्भावना भवन से विधायक कार्यालय तक मौन पैदल मार्च निकाला जाएगा। 13, 14 अगस्त को आरंग विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झण्डा का वितरण किया जायेगा।

इस बैठक मे प्रमुख रूप से जिला मंत्री भाजपा अभिषेक राजा तम्बोली, महामंत्री अशोक चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र चंद्राकर, डॉ संदीप जैन, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष राजेश साहु, गणेश साहु, जनपद सदस्य गोविंद साहु, पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा, शंकर जलक्षत्री, नरेंद्र लोधी, सूरज लोधी वेद प्रकाश देवांगन, राकेश सोनकर, सहित मंडल के सभी जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बीजेपी के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपास्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button