रायपुर

राष्ट्रीय जनसभा पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी पुनर्गठन विजय लहरे बने प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर : राष्ट्रीय जनसभा पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी गठन को लेकर 7 अगस्त 2024 को प्रदेश कार्यालय लाभांडी रायपुर में रखा गया जिसमे बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लखमूराम टंडन जी की रहा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र वैद्य(सिन्हा), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आत्मदास माहेश्वरी, पूर्व प्रदेश महासचिव रीझेन्द्र डहरिया जी रहे।

जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी नए रूप से गठन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विजय लहरे निर्वाचित किये गए प्रदेश उपाध्यक्ष भोजराज मंडावी, ईश्वरी यादव, लाखन सिंह प्रदेश महासचिव अधिवक्ता कमल बांधे प्रदेश सचिव कुलेश्वर सिंह कुर्रे प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखदेव टंडन प्रदेश प्रवक्ता मकसूद अली प्रदेश मीडिया प्रभारी शत्रुहन बारले प्रदेश उप मीडिया प्रभारी लखराज टंडन बनाये गए।

इसके साथ ही प्रदेश सचिव लीलाधर कोरेटी, भीखम गर्ग,राजेन्द्र पात्रे, विजय कुर्रे, रोहित कोशले, रोहित पाटिल, धनेश कोशले, जन्मजेय महिलांगे, अभय कुमार दुग्गा, रामूराम उसेंडी,भागवत सिंह यादव, अशोक अनंत, रमाकांत पोयम, भागवत सिंह टेकाम मधुकर बंजारे,विक्की चेलक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के सुकमन पोयम को चुना गया।

तत्पश्चात महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा किया गया जिसमे नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव एवं देश व प्रदेश के वर्तमान के स्तिथि आदि। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्तागण ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button