छत्तीसगढ़

VIDEO- …तो क्या सिंहदेव बनेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ? सवाल पर खुद सिंहदेव ने दिया ये जवाब, बोले, मैं स्वीकारने…

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की पूरजोर चर्चा है। अटकलें लग रही है कि भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव में से किसी एक को पीसीसी की कमान दी जा सकती है। दिल्ली से लौटे टीएस सिंहदेव ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि अगर पार्टी की तरफ से उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है, तो वो उसे स्वीकारने में पीछे नहीं हटेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली तो संभालने के लिए तैयार हूं। संगठन में किसी भी तरह की तरह की जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि हार से ठोकर मिली, इससे सबक तो लेना ही चाहिए। उन्होंने इशारों में इस बात के भी संकेत दिये कि लंबे समय से जो कैप्टन हैं उनका बदलाव स्वाभाविक है।

इधर मामले पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। छत्तीसगढ़ में पार्टी समाप्ति की ओर है। हर व्यक्ति हर बार निभाने के लिए तैयार है, सरकार में अच्छा काम किए होते चुनाव अच्छा लड़ाई होते तो आज यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आज दो खेमे में नहीं खेमे ही खेमे हैं। इसलिए पार्टी की बुरी स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button