रायपुर

ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कड़ा वार, प्रदेश के नाम संबोधन में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की संकल्पना को दोहराया, बोले…

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज झंडोत्तोलन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत जवानों की हौसला अफजाई के साथ की। उन्होने इस दौरान नक्सल क्षेत्र में जवानों के उल्लेखनीय कामों के उन्हें शाबाशी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद का खात्मा करने के लिए पूरी तरफ से कृतसंकल्पित है। 126 नक्सलियों को जवानों ने अब तक मार गिराया है। वहीं लगातार नक्सल क्षेत्र में कैंप खोले जा रहे हैं।

13 लाख किसानों को धान का बोनस दिया है।वहीं 2100 प्रति क्विटंल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की है। किसानों को 49 हजार करोड़ रुपये अब तक सरकार ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 68 लाख परिवारों को फ्री राशन देने का फैसला सरकार ने लिया है। वहीं सबको आवास देने के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है। पहाड़ी कोरवा आदिवासियों को भी पक्का मकान सरकार देने का काम कर रही है। सरकार ने शपथ लेने के साथ ही 18 लाख गरीब को पक्का मकान देने के लिए सरकार ने फैसला लिया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है। सरकार ने इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया है। आरोग्य योजना, आयुष्मान योजना जैसी योजनाएं बीमारी से इलाज में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार पूरी तरह से मदद कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया जा रहा है। पीएससी परीक्षा में हुई धांधली की जांच के लिए सरकार ने सीबीआई जांच की घोषणा की है। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गयी है, जिससे युवाओं के अवसर बढ़े हैं। नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी प्रदेश के अन्य जगहों पर भी खेले जा रहे हैं।

18 स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई करने का प्राथमिक स्कूलों में फैसला लिया गया है। 211 स्कूलों में पीएमश्री स्कूल के रूप में चिन्हित किया गया है, जिन्हें उतकृष्ट बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शासकीय कार्यालयों में सुशासन अभिशरण की शुरुआत हो रही है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के लिए आईटी टूल्स का इस्तेमाल कियाजा रहा है, इससे कूट रचन जैसे कार्यों पर लगाम लगेगी। सरकारी  खरीदी में अब जैम पोर्टल का इस्तेमाल किया जायेगा। अब सीधे कंपनियों से खरीदी होगी। तहसीलदार के कार्य क्षेत्र में भी बढोत्तरी की गयी है, ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य नीति आयोग का गठन किया है। विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अमृतकाल विजन के साथ प्रदेश को समृद्ध करने के संकल्प को मुख्यमंत्री ने दोहराया। प्रदेश के संबोधन में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। लोकतंत्र में भरोसा का संकट हमेशा से बड़ा रहता है। सरकार इसी भरोसा को आगे बढ़ाने के लिए जुटी हुई है। सरकार बनने के बाद अधिकांश बड़े वादों को पूरा किया गया है। हमने जो कहा है कि “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button