छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य खेल अलंकरण समारोह : विक्रम सिसोदिया और राजेश पाटिल शहीद विनोद चौबे खेल सम्मान से सम्मानित

रायपुर : राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन आज रायपुर के दिन दयाल ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं टेनिस और शुटिंग के लिए विक्रम सिंह सिसोदिया को शहीद विनोद चौबे खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। विक्रम सिसोदिया छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही राजेश पाटिल शहीद विनोद चौबे खेल सम्मान 21-22 से सम्मानित किया गया है। टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दोनों खेल विभूतियों को सम्मान मिलने पर बधाई दी है। वहीं भिलाई टेनिस कॉम्प्लेक्स में चल रहे एआईटीए सीएसटीए ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज सीएस7 यू12 और यू14 टेनिस टूर्नामेंट 2024 के समापन समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन द्वारा राजेश पाटिल को विनोद चौबे सम्मान मिलने पर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही ) मोती लाल साहू अनुज शर्मा इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम सहित खिलाड़ी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button