क्राइमसूरजपुर

CG News: नाबालिग को शादी का झांसा दे दो बार किया प्रेग्नेंट, पीड़िता ने ‘सखी’ से की शिकायत तो मिला न्याय..

सूरजपुरः जिले में एक युवक नें शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद भी युवक शादी करने की बात कह लगातार इसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके चलते एक बार फिर लड़की प्रग्नेंट हो गई। तब लड़की ने शादी करने की बात कही। जिस पर युवक मुकर गया। तब लड़की ने ऐसा कदम उठाया जिसकी कल्पना युवक ने सपने में भी नहीं की थी।

दरअसल, लड़की युवक की हर बार ऐसी हरकतों से परेशान आ गई। इतना ही नहीं उसको अपने आप पर शर्म आने लगी। तब उसने इसकी शिकायत सखी सेंटर में कर दी। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर सेंटर ने एक्शन लिया। जिसके बाद अब युवक सलाखों के पीछे है।

शादी का झांसा दे पूरी की हवस

दरअसल, ये पूरा मामला सूरजपुर के विश्रामपुर थाना अंतर्गत है। जहां सूरजपुर के एक 23 वर्षीय युवक को विश्रामपुर की रहने वाली एक नाबालिक लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई और शादी कर साथ जीवन बिताने का वादा किया। लेकिन युवक चलाक निकला। उसने अपनी हवस मिटाने पहले तो लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ जबरन दरिंदगी करता रहा। जिसके बाद लड़की प्रग्नेंट हो गई।

अबॉर्शन कराने के बाद फिर शुरू किया गंदा खेल

लड़के ने लड़की को कन्वेन्स कराने के बाद ओबोर्शन कराया। इसके बाद शादी करने की बात कहते एक बार फिर झांसे में ले लिया और अपनी हवस मिटाता रहा। इसके चलते लड़की एक बार फिर 6 माह की गर्भवती हो गई। जिसके बाद लड़की ने लड़के के ऊपर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। लेकिन इस बार लड़के ने साफ तौर पर उससे शादी करने से मना कर दिया।

नाबालिग ने की सखी से शिकायत

लड़की को उसका इंकार करना नगवारा गुजरा। उसने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। खुद पर शर्म खाते हुए लड़की ने लड़के को सबक सिखाने की ठान ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत सखी सेंटर में कर दी। जिसके बाद सखी सेंटर ने इस मामले में जांच करना शुरू किया।

सखी सेंटर की मदद से जेल पहुंचा आरोपी

विवेचना पूरी होने के बाद विश्रामपुर थाने में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। इधर पुलिस ने आरोपी को धारा 376 (2)(एन) व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button