क्राइम

Rape Case :14 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर होटल में दुष्कर्म, पिता ने आरोपित को रंगे हाथों पकड़ा…

नई दिल्ली : नाबालिग को उसके पड़ोस में रहने वाला आमिर ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार को वह उसे ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उस पर मतांतरण का दबाव भी बना रहा था।

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ होटल पहुंचे 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। ताजगंज क्षेत्र के कोलिहाई का रहने वाला आमिर किशोरी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया आरोपित
शनिवार दोपहर तीन बजे वह किशोरी को अपने साथ ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मतांरण को दबाव बनाया। किशोरी घर से कोचिंग के लिए निकली थी। देर तक वापस न आने पर पिता ने तलाश की तो उसके होटल में होने की जानकारी मिली।

हिन्दू संगठनों ने कमरे से पकड़ा आरोपित
राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत अध्यक्ष रौनक ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों के साथ किशोरी के पिता होटल पहुंच गए। उन्होंने कमरा खुलवाकर आरोपित आमिर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button