छत्तीसगढ़रायपुर

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन..

रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2024 को न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन कर युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी प्रदेशउपाध्यक्ष- दिनेशलहरे, सुशील भारद्वाज, अरुण मेरी तथा महिला के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर मधुबाला रात्रे गरियाबंद, प्रदेश महासचिव अशोक बंजारे, कोषाध्यक्ष हेमंत भारद्वाज, सह सचिव -डॉ एस के पात्रे, मीडिया प्रभारी मिगेंद्र ज्योति सोनवानी, प्रदेश प्रवक्ता- जगमोहन दास धृतलहरे, प्रदेश कार्यकारिणी के 15 सदस्यों में किशोर कुमार सोनकेवरे, गिरवर वारे, हिरऊ कुमार जांगड़े, वेद प्रकाश माहेश्वरी, प्रमोद कुमार मंडल, संतोष कुमार कोसरिया, दिनेश कुमार बंजारे और कुमार भारद्वाज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

उक्त निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सह मुख्य पर्यवेक्षक विनोद भारती संरक्षक, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक सह निर्वाचन अधिकारी श्याम टांडे कोषाध्यक्ष, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक सह निर्वाचन अधिकारी शंकर सोनवानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। पूरे प्रदेश भर के युवा आजीवन सदस्यों और सामान्य सदस्यों की संख्या 210 के लगभग रहा। सभी ने एक मत से पुनर्गठन करते हुए मनोनयन का निर्णय लिया जो कि पूरे प्रदेश के लिए एक अच्छा संदेश है, युवा प्रकोष्ठ ने पूरे प्रदेश में समाज के लिए सभी प्रकार के उत्थान और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरोत्तम धृतलहरे, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंजलि बरमाल, रायपुर जिला अध्यक्ष सुभाष कोसरे, बेमेतरा जिला अध्यक्ष राजालाल बंजारे एवं उनके पदाधिकारी गण, सतनामी जागृति एवं उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे 100वां सतनामी समाज के प्रधान संयोजक कोंडागांव लख्मूराम टंडन, श्रीखंड बंधे ब्लॉक अध्यक्ष घरघोड़ा, सुशीला सोनवानी, दयानंद कोशले, बिलाईगढ से फिलेश जांगड़े, मैनेजर डहरिया, विक्रम राय, महिला शक्ती एवं बड़ी संख्या में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी ने मनोनीत पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button