Life Style

क्या आप भी मच्छरों से हैं परेशान तो यह घरेलू नुस्खा अपनाएं…

नई दिल्ली : मौसम गर्मी का हो या बरसात का मच्छरों का आतंक शुरु हो जाता है। मच्छर का खौफ इतना बढ़ जाता है कि रात भर नींद तक नहीं आती। मच्छरों को भगाने और मारने के लिए हम तमाम तरह के तरीके अपनाते हैं।

हम में से ज्यादातर लोग मच्छरों को मारने के लिए रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन रासायनिक एजेंटों को एलर्जी का कारण माना जाता है और यह हानिकारक होते हैं। जो हमारी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होते हैं।

मच्छर के काटने से त्वचा पर जलन और खुजली तो होती ही है साथ ही की तरह की संक्रामक और गंभीर बीमारियों का भी खतरा होता है। मच्छरों की वजह से डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, हैजा, बुखार, चिकनगुनिया आदि हो सकता है। वैसे तो इन मच्छरों से हर मौसम में सावधान रहने की जरूरत है लेकिन मानसून के दौरान इनका संक्रमण फैलने की सबसे ज्यादा संभावना होती है।

तो ऐसे में आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे साधारण और सस्ते नुस्खे जिससे आपके घर में एक मच्छर तक नहीं दिखेगा।

कपूर आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार कपूर स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है और इसे जलाना भी काफी सेफ है। जब हम कपूर को सांस के द्वारा अंदर खींचते है इसके बॉडी में अच्छे असर होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही मच्छरों को भगाने में तो कपूर किसी रामबाण से कम नहीं है। अगर तेजपत्ते के ऊपर रखकर कपूर जला दिया जाए तो मच्छर नजर नहीं आएंगे। साथ ही ये हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालेगा। कपूर काफी लंबे समय तक मच्छरों से राहत दिला सकता है। अगर आप चाहें तो कपूर को बिना किसी और चीज के इस्तेमाल किए भी इसे जलाकर कमरे में रख सकते हैं। 15-20 तक इसे जला रहने दें और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। सारे मच्छर अपने आप भाग जाएंगे।

नीम का तेल नीम हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है। नीम स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा यह एक मच्छर नाशक भी है। अगर हम नीम के तेल और नारियल के तेल को एक समान अनुपात बनाकर अपने शरीर के अंगों पर मालिश करलें। ये एक काफी प्रभावशाली तरीका है। एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी, कवक विरोधी (एंटी फंगल), विषाणु (एंटी वायरस) एवं प्रोटोज़ोआल विरोधी एजेंट होने के नाते, नीम आपकी त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को दूर रखती है। इन दोनों तेलों का मिश्रण कीटनाशक का काम करेगा।

लहसुन लहसुन हालांकि थोड़ा बदबूदार होता है मगर मच्छरों को भगाने में पूरी तरीके से सक्षम है। दरअसल, इसी बदबू के कारण ही मच्छर भाग जाते हैं। लहसुन की तीखी और कटु गंध मच्छर के काटने से और यहां तक कि अपने घर में प्रवेश करने से भी रोकती हैं। आप लहसुन की कुछ फली को पीसकर पानी में उबाल लीजिए और जहां से भी मच्छरों को भगाने चाहते हैं वहां स्प्रे करें। तुरंत ही मच्छर भाग जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button