धार्मिक

इस नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन रंगों के वस्त्र, माता रानी की बरसेगी कृपा, जानिए किस दिन पहनें कौन सा रंग का वस्त्र…

नई दिल्ली : आदिशक्ति मां भवानी को समर्पित ‘शारदीय नवरात्रि’ का महापर्व इस साल 3 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो रही है वहीं, 12 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी के दिन समाप्त होगी। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है।

इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि, इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते है। अगर नवरात्रि में मां की कृपा चाहिए तो इन रंगों के कपड़े पहन कर ही पूजा करें। आइए जानें इन रंगों के बारे में-

नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग

नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। ‘मां शैलपुत्री’की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग अधिक किया जाता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन हरा रंग

नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के आध्यात्मिक ज्ञान स्वरूप ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन भूरा रंग

तीसरे दिन आपको ग्रे, यानी भूरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए। यह दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है, जो अपने माथे पर अर्धचंद्र रखती हैं।

नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग

चौथा दिन देवी खुशमांडा को समर्पित है। चमक, खुशी और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस दिन नारंगी रंग पहनना चाहिए।

नवरात्रि के पांचवें दिन सफेद रंग

नवरात्रि का पांचवां दिन ‘स्कंदमाता’ का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

नवरात्रि के छठे दिन लाल रंग

नवरात्रि के छठे दिन मां ‘कात्यायनी’ की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां की आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। श्रृंगार के सामान में मां लाल रंग की चूड़ियां पसंद करती हैं।

नवरात्रि के सातवें दिन नीला रंग

नवरात्रि के सातवें दिन ‘कालरात्रि’ की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

नवरात्रि के नौवे दिन बैंगनी या जामुनी रंग

नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। नौवें दिन देवी मां को प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग के कपड़ों को पहनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button