छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस जल्द कर सकती है उम्मीदवार का ऐलान…

रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ है, वहीं अगले कुछ घंटे में उम्मीदवार के नाम का खुलासा हो जायेगा। बता दें कि प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा में से किसी एक नाम पर पार्टी मुहर लगा सकती है, सूत्रों के अनुसार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नाम की चर्चा जोरों शोरों से है। वहीं खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने भी नामांकन खरीदकर पॉलिटिकल दबाव बना दिए है साथ कांग्रेस के बीच उथल पुथल के संकेत दिए है। कयास लगाए जा रहे है कि आकाश शर्मा के नाम पर पार्टी मुहर लगा सकती है। अब कुछ देर में ही प्रत्याशी का चेहरा साफ़ हो जायेगा।

इधर कांग्रेस प्रत्याशी के नामों के ऐलान में हो रही देरी पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि 2 घंटे का इंतजार है, उसके बाद प्रत्याशी के नामों का ऐलान हो जायेगा। बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा भाजपा नहीं जीत रही थी, व्यक्तिगत बृजमोहन अग्रवाल जीत रहे थे। सुनील सोनी को टिकट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बैज ने कहा कि सबसे निष्क्रिय जनप्रतिनिधि सुनील सोनी रहे हैं। भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल को दरकिनार किया है। अब कांग्रेस का विधायक दक्षिण से चुना जायेगा।

प्रमोद दुबे ने 2019 में सुनील सोनी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं, आकाश शर्मा का युवा और ब्राह्मण चेहरा कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कन्हैया अग्रवाल, जिन्होंने 2018 में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को कड़ी टक्कर दी थी, भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

आपको बता दें कि रायपुर दक्षिण से लगातार आठ बार बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीते हैं। बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद दक्षिण की सीट खाली हुई थी। अब रायपुर दक्षिण के लिए उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी के नामों के ऐलान का इंतजार हो रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button