![](http://awamdoot.com/wp-content/uploads/2025/02/download-40-1.jpeg)
बिलासपुर: बिलासपुर जिले में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है, और इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।
नए आदेश के अनुसार, एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का समय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शनिवार को इन स्कूलों का समय प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, दो पाली में संचालित स्कूलों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है।
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों की प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि शनिवार को इनका समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। दूसरी पाली में संचालित होने वाले हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों का समय सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:00 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। शनिवार को इन स्कूलों का समय प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।