छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हेमन्त कुमार साहू, 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ महिला संगठन ने 19 मार्च 2025 को मंगल भवन में हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू साही अध्यक्ष प्रेरणा महिला समिति विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूबी सिंह अध्यक्ष नगर पालिका परिषद किरंदुल, के एल नागवेणी उपमहाप्रबंधक कार्मिक ,श्रीमती बसंती रानी संधू संरक्षक महिला संगठन किरंदुल के रूप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छा देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथि ने महिला की वर्तमान दशा और दिशा नारी शक्ति का संबोधन में कहा कि नारी केवल शक्ति ही नहीं संसार की जननी है। आज नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। श्रीमती बसंत रानी 1978 में हुऐ गोलीकांड में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। जिसमें महिलाओं को जागरूकता लाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिससे उपस्थित महिलाओ ने प्रशंसा की l मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों,महिलाओं को विशेष उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मैं अध्यक्ष अनिल राजी मोल ने नारी के सम्मान की बात की मंच का संचालन भावना सर्वदे एवं धन्यवाद ज्ञापन कविता गुरु ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button