राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 20/05/2025 मंगलवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

🌹।। श्री राधे ।।🌹
🕉️ राधारमणम हरे हरे 🕉️

दैनिक पंचांग- 20 मई 2025, मंगलवार

तिथि—– सप्तमी 05:51:01
तिथि—– अष्टमी 28:54:48(क्षय )
पक्ष—— कृष्ण
नक्षत्र—- धनिष्ठा 19:31:15
योग—— ऐन्द्र 26:49:05
करण—– बव 05:51:01
करण—- बालव 17:27:33
करण—– कौलव 28:54:48
वार—— मंगलवार
माह (अमावस्यांत)—- वैशाख
माह (पूर्णिमांत) ——ज्येष्ठ
चन्द्र राशि——-++ मकर till 07:34:30
चन्द्र राशि —– कुम्भ from 07:34:30
सूर्य राशि —— वृषभ
रितु ग्रीष्म
आयन—– उत्तरायण
संवत्सर —–विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर–) सिद्धार्थी
विक्रम संवत—++ 2082 विक्रम संवत
गुजराती संवत–++++ 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1947—— शक संवत
कलि संवत 5126—- कलि संवत
सूर्योदय—– 05:24:54- सूर्यास्त—- 18:35:21
दिन काल—- 13:10:27 रात्री का-ल ——10:49:14
चंद्रास्त—— 11:45:28 चंद्रोदय —-24:53:11
सूर्योदय
लग्न वृषभ 5°2′ , 35°2′
सूर्य नक्षत्र— कृत्तिका
चन्द्र नक्षत्र— धनिष्ठा

पद, चरण
2 गी धनिष्ठा 07:34:30
3 गु धनिष्ठा 13:34:01
4 गे धनिष्ठा 19:31:15
1 गो शतभिष 25:26:12

बुद्ध कहते हैं कि यह कठिन है — परंतु प्रयास करो।
मैं तुम्हें ‘स्वामी’ कहता हूँ। ‘स्वामी’ शब्द का अर्थ ही है — स्वामी होना।
हर परिस्थिति में अपने ऊपर स्वामित्व बनाए रखने का प्रयास करो।
किसी को भी यह अनुमति मत दो कि वह तुम्हें नियंत्रित करे।
किसी को भी यह मत करने दो कि वह तुम्हें मात्र एक यंत्र बना दे।
हर स्थिति में स्वामी बने रहो।
और यदि तुम पूरे मनोयोग से प्रयास करोगे, तो शीघ्र ही तुम एक नई शक्ति, एक नई ऊर्जा के प्रवाह को अपने भीतर अनुभव करने लगोगे।
ओशो

🕉️आज का राशिफल 🕉️

मेष राशि
आज के दिन धर्म में रुचि लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों की अड़चनें दूर होगी। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस अच्छा चलेगा। किसी विरोध का सामना कर सकते हैं।

वृष राशि
आज के दिन लविंग पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। तन- मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन वाणी में कटुता लाना आपके लिए उचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कम प्रयास में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी प्रशंसा होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन आपका पराक्रम शीर्ष पर रहेगा। दूसरों के विवादों से दूर रहें। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि
आज के दिन अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। रोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से चले आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी। कोई भी काम सोच समझकर करें। चिंता व भय बना रहेगा। बिजनेस के संबंध में यात्रा कर सकते हैं।

सिंह राशि
आज के दिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। लाभ में निरंतर वृद्धि की योग है। नेगेटिव बातों से दूरी बनाएं। आलस्य का त्याग करें। अपने विवेक से निर्णय लें। दूसरों की बातों को अनदेखा करना आपके लिए हितकर कर होगा। क्रोध व उत्तेजना से दूर रहें।

कन्या राशि
आज के दिन अच्छा धन काम आएंगे। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। नए दोस्त बनेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। जल्दबाजी से बचें। मन में एक अजीब सी बेचैनी रहेगी।

तुला राशि
आज के दिन आपका व्यवहार किसी के अंतर मन को ठेस पहुंचा सकता है। रोजमर्रा की चीजों को ध्यान में रखें। आय में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी भी विवाद में पड़ना आपके लिए ठीक नहीं है। कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि
लंबे समय से अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी योजना पर काम कर सकते हैं। आय बढ़ेगी। बिजनेस में ग्रोथ होगा। भागीदारों का हेल्प मिलेगा। आलस्य ना करें। प्रसन्न रहेंगे, दिन अच्छा बीतेगा।

धनु राशि
अति आवश्यक वस्तुओं को लेकर तनाव में रहेंगे। बेवजह विवाद हो सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा।आज के दिन शारीरिक कष्ट हो सकता है। अप्रत्याशित खर्चो के सामने आने से तनाव में रहेंगे। शांत रहें ,सतर्क रहें।

मकरराशि
आज के दिन पार्टी व पिकनिक में जाने का अवसर मिलेगा। किसी एग्जाम या इंटरव्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। स्टूडेंट का फोकस पढ़ाई पर रहेगा। धन आगमन बना रहेगा। कोई अज्ञात चिंता सता सकती है।

कुंभ राशि
लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के बास प्रसन्न रहेंगे। शॉर्टकट ना अपनाएं। जल्दी बाजी ना करें। किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह के सोच विचार करना उचित होगा।

मीन राशि
प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय करने वाले जातक अच्छा लाभ कमाएंगे। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। जल्दबाजी न करें ,नुकसान हो सकता है।

🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर, पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button