क्राइम

प्रेमी के लिए महिला ने उजाड़ा अपना सुहाग! प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को दी दर्दनाक मौत

प्रेमी के लिए महिला ने उजाड़ा अपना सुहाग! प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को दी दर्दनाक मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पंधाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी और साजिशकर्ता पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है। दरअसल, शनिवार को पुलिस ने बोरगांव में रहने वाले फल व्यापारी आमीन खान को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी थी, जिससे आमीन की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद से पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने आमीन खान की पत्नी शहनाज से भी पूछताछ की थी। जांच के दौरान पुलिस को कई अहाम सुराग भी हाथ लगे थे।

इस गोलीकांड को लेकर एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि, आरोपी अख्तर का मृतक आमीन की पत्नी शहनाज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अख्तर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, करीबन 5 महीने पहले वह शहनाज को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चला गया था। लेकिन कुछ दिन बाद शहनाज वापस अपने पति आमीन के पास बोरगांव आ गई थी। इस दौरान भी शहनाज अख्तर से फोन व इंस्टाग्राम पर बात करती थी। शहनाज और अख्तर ने आमीन को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची।

वहीं 23-24 मई की दरमियानी रात अख्तर बोरगांव पहुंच गया। जहां अख्तर ने शहनाज के घर का दरवाजा खटखटाया तो शहनाज ने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद अख्तर ने घर में घुसकर आमीन के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। बता दें, कि मृतक आमीन खान और पत्नी शहनाज के चार बच्चे हैं। जिसके बाद पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई पिस्तौल और एक बाइक जब्त कर महाराष्ट्र निवासी प्रेमी अख्तर और पत्नी शहनाज को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button