आरंगछत्तीसगढ़

सेवानिवृत शिक्षक साथियों को बीईओ ने दी शुभकामनाएं

सेवानिवृत शिक्षक साथियों को बीईओ ने दी शुभकामनाएं

आरंग। 31 मई 2025 की स्थिति में सेवानिवृत हुए आरंग विकासखंड के शिक्षा विभाग के कर्मचारी गण टोप कुमार साहू( प्रधान पाठक) शासकीय प्राथमिक शाला दरबा संकुल बकतरा, मोहित राम बघेल( प्रधान पाठक) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरछा एवं आशा चौहान उच्च श्रेणी शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव (झांझ) के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने त्वरित पहल करते हुए उन्हें पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी जिससे सेवानिवृत शिक्षक साथी प्रसन्नता के साथ भावुक भी हो उठे और उन्होंने अपने शासकीय सेवा काल को याद करते हुए कहा कि वे भाग्यशाली है कि उन्हें बच्चों का भविष्य सवारने का अवसर मिला।

इस अवसर पर बीईओ शर्मा ने कोश लेखा विभाग का भी आभार माना एवं सहायक ग्रेड 2 केशव डहरिया, घनश्याम रात्रे, गिरधर ढीढी, सहायक ग्रेड 3 पी डी मानिकपुरी एवं सेवानिवृत शिक्षक पुराणिक साहू, व्याख्याता भास्कर प्रसाद यादव, रामकुमार सिन्हा(प्रधान पाठक), संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा, मनोज मुछावर एवं खेमलाल वर्मा, सत्येंद्र शर्मा( दरबा )आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button