राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 16/06/2025 दिन सोमावर का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

❣️।। श्री राधे कृष्णा।।❣️
🕉️ जय जय श्री राधारमण 🕉️

दैनिक पंचांग व राशिफल 💥
१६ जून २०२५, सोमवार

तिथि______ पंचमी 15:31:03
पक्ष_______ कृष्ण
नक्षत्र______ धनिष्ठा 25:12:37
योग_______ वैधृति 11:05:40
करण______ तैतुल 15:31:02
करण______ गर 27:11:46
वार_______ सोमवार
माह_______ (अमावस्यांत) ज्येष्ठ
माह_______ (पूर्णिमांत) आषाढ
चन्द्र राशि____ मकर till 13:08:52
चन्द्र राशि____ कुम्भ from 13:08:52
सूर्य राशि____ मिथुन
रितु__________ ग्रीष्म
आयन________ उत्तरायण
संवत्सर_______ विश्वावसु
संवत्सर_______ (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत____ 2082 विक्रम संवत
गुजराती संवत___ 2081
शक संवत______ 1947 शक संवत
कलि संवत_____ 5126 कलि संवत
सूर्योदय________ 05:22:53
सूर्यास्त________ 18:45:39
दिन काल______ 13:22:45
रात्री काल______ 10:37:23
चंद्रास्त________ 09:40:24
चंद्रोदय________ 22:53:26
सूर्योदय
लग्न_________ मिथुन 0°54′ , 60°54′
सूर्य नक्षत्र______ मृगशीर्षा
चन्द्र नक्षत्र______ धनिष्ठा

पद, चरण

1__ गा धनिष्ठा___ 07:04:38
2__ गी धनिष्ठा___ 13:08:52
3__ गु धनिष्ठा____ 19:11:32
4__ गे धनिष्ठा____ 25:12:37

मुहूर्त
राहू काल 07:03 – 08:44 अशुभ
यम घंटा 10:24 – 12:04 अशुभ
गुली काल 13:45 – 15:25
अभिजित 11:38 – 12:31 शुभ
दूर मुहूर्त 12:31 – 13:25 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:12 – 16:05 अशुभ
प्रदोष 18:46 – 20:58 शुभ
पंचक ¹ 13:09 – अहोरात्र अशुभ

लग्न
मिथुन 05:23 – 07:34
कर्क 07:34 – 09:49
सिंह 09:49 – 11:59
कन्या 11:59 – 14:08
तुला 14:08 – 16:21
वृश्चिक 16:21 – 18:36
धनु 18:36 – 20:41
मकर 20:41 – 22:30
कुम्भ 22:30 – 24:04*
मीन 24:04* – 25:36*
मेष 25:36* – 27:18*
वृषभ 27:18* – 29:17*
मिथुन 29:17* – 29:23*

चोघडिया, दिन
अमृत 05:23 – 07:03 शुभ
काल 07:03 – 08:44 अशुभ
शुभ 08:44 – 10:24 शुभ
रोग 10:24 – 12:04 अशुभ
उद्वेग 12:04 – 13:45 अशुभ
चर 13:45 – 15:25 शुभ
लाभ 15:25 – 17:05 शुभ
अमृत 17:05 – 18:46 शुभ

चोघडिया, रात
चर 18:46 – 20:05 शुभ
रोग 20:05 – 21:25 अशुभ
काल 21:25 – 22:45 अशुभ
लाभ 22:45 – 24:04* शुभ
उद्वेग 24:04* – 25:24* अशुभ
शुभ 25:24* – 26:44* शुभ
अमृत 26:44* – 28:03* शुभ
चर 28:03* – 29:23* शुभ

होरा, दिन
चन्द्र 05:23 – 06:30
शनि 06:30 – 07:37
बृहस्पति 07:37 – 08:44
मंगल 08:44 – 09:50
सूर्य 09:50 – 10:57
शुक्र 10:57 – 12:04
बुध 12:04 – 13:11
चन्द्र 13:11 – 14:18
शनि 14:18 – 15:25
बृहस्पति 15:25 – 16:32
मंगल 16:32 – 17:39
सूर्य 17:39 – 18:46

होरा, रात
शुक्र 18:46 – 19:39
बुध 19:39 – 20:32
चन्द्र 20:32 – 21:25
शनि 21:25 – 22:18
बृहस्पति 22:18 – 23:11
मंगल 23:11 – 24:04*
सूर्य 24:04* – 24:57*
शुक्र 24:57* – 25:51*
बुध 25:51* – 26:44*
चन्द्र 26:44* – 27:37*
शनि 27:37* – 28:30*
बृहस्पति 28:30* – 29:23*

गीता ज्ञान 🌄

क्षत्रियस्य च धर्मः स्वधर्मे निधनं श्रेयः, परधर्मो भयावहः।
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

अर्थ: अपने धर्म में मरना भी श्रेयस्कर है, जबकि दूसरे का धर्म अपनाना भयावह होता है। -भगवद गीता♥️

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर-
कल १५ जून से सूर्य नारायण मिथुन राशि में आ चुके हैं।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर विशेष महत्व रखता है क्योंकि मिथुन सूर्य की मित्र राशि है। इस अवधि में सूर्य की ऊर्जा तेज और सक्रिय होगी, जिससे आत्मविश्वास, संचार क्षमता और सामाजिक संपर्कों में वृद्धि देखने को मिलेगी।

मनुष्य जीवन पर सूर्य ग्रह का प्रभाव
ज्योतिष के साथ-साथ मनुष्य जीवन को भी सूर्य ग्रह अत्यधिक प्रभावित करता है और ऐसे में, हम आपको मानव जीवन में सूर्य का महत्व नीचे बताने जा रहे हैं।

१.)व्यक्तित्
कुंडली में सूर्य महाराज की किसी विशेष राशि और भाव में स्थिति जातक के व्यक्तित्व के गुणों को प्रभावित करती है। साथ ही, व्यक्ति को स्वयं के बारे में जानने-समझने में भी योगदान देती है।

२.)करियर
यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति मज़बूत होती है, तो वह जातक को करियर के क्षेत्र में ऐसे रास्ते पर लेकर जा सकती है जो आपके जीवन में सफलता लेकर आता है, विशेष रूप से नेतृत्व या सरकार से जुड़े क्षेत्रों में।

३.)सामाजिक स्थिति और मान-सम्मान
सूर्य देव को मान-सम्मान का कारक माना जाता है और ऐसे में, सूर्य देव के बलवान होने पर जातक को समाज में प्रसिद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही, सामाजिक छवि को भी सूर्य ग्रह मज़बूत बनाते हैं।

४.)स्वास्थ्य
ज्योतिष की मानें तो, सूर्य महाराज जीवन शक्ति और स्वास्थ्य को भी नियंत्रित करते हैं। कुंडली में सूर्य शुभ होने पर जातक को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है और आपकी ऊर्जा का स्तर भी उच्च रहता है।

५.)पिता से संबंध
अगर कुंडली में सूर्य ग्रह शुभ या मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो यह आपके पिता या पिता समान लोगों जैसे कि गुरुओं आदि के साथ आपके रिश्ते को मज़बूत बनाते हैं। साथ ही, आपको जीवन के हर क्षेत्र में उनका साथ मिलता है।

६.)आध्यात्मिक प्रगति
हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सूर्य देव आत्मा के कारक ग्रह हैं इसलिए कुंडली में इनकी मज़बूत स्थिति आपको अध्यात्म के मार्ग पर लेकर जाने में भी सक्षम होती है।

७.)सरकारी प्रभाव
सूर्य महाराज सरकार और सत्ता को भी नियंत्रित करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य बलवान होते हैं, वह राजनीति या सरकारी क्षेत्रों से संबंधित हो सकते हैं।

सूर्य की कृपा प्राप्त करने के लिए:-
1. सूर्य को नियमित रूप से अर्घ्य दें।
2. सूर्य नमस्कार करें।
3. पिता को सम्मान दें।
4. किसी विद्वान ब्राह्मण से सूर्य मंत्र का जप कराएं।
5. सूर्य ग्रह का दान करें।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। लंबित बिलों और क़र्ज़ों को चुका सकेंगे। आज के दिन कार्य स्थल पर अनुकूलता महसूस करेंगे। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई पुरस्कार मिल सकता है श। लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। व्यर्थ में समय व्यतीत न करें।

वृष राशि
आज के दिन काम के दबाव के कारण स्वयं को कम ऊर्जावान महसूस करेंगे।लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

मिथुन राशि
अत्यधिक संवेदनशील होना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसे हालात बन सकते हैं जिनसे आपको दुःख महसूस हो। धन संबंधी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। अपने फैसले स्वयं लें । विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखना आपके लिए जरूरी है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
आज के दिन को जरूरत का सामान खरीदना पड़ सकता है जिसके कारण से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक आयोजन में आपकी हिस्सेदारी को लेकर कि आप तनाव रहेंगे। आए हुए मौके को हाथ से जाने न दें। समय अमूल्य है। स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि
अपनी ऊर्जा स्तर को ऊपर रखने के लिए आपको आराम की जरूरत है। थका हुआ शरीर नेगेटिविटी को जन्म देता है। जीवन साथी के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। स्वयं को समझें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि
दिन बेहतरीन रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा का प्लान बनेगा लेकिन अंतिम समय में यात्रा टल सकती है। आकस्मिक धन लाभ की स्थिति बन रही है। पारिवारिक जीवन आनंद में बीतेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला राशि
आज का दिन लाभदायक साबित होगा। बहुत सारी चीज आपके अनुकूल होने वाली है। कार्य व्यापार में लाभ होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लग्जरी आइटम परचेस कर सकते हैं। परिवार के साथ दिन बिताना आपके लिए उचित होगा। बिजनेस में फोकस बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज काफी ऊर्जावान रहने वाले हैं। आपका जिंदा -दिल व्यवहार लोगों का मन जीत लेगा। अगर आपका लक्ष्य ऊंचा है तो परिणाम की चिंता न करें। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। योग मेडिटेशन अवश्य करें।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर के आएगा। शादीशुदा जातकों की जीवन में बहार आएगी। आपका उत्साह चरम पर होगा। कार्य स्थल पर कठिन परिस्थितियों से निकलने का समय आ चुका है। कार्य व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भविष्य की योजनाएं तैयार करने में जल्दबाजी न करें। आज के दिन वन भोज में जा सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कुंभराशि
अप्रत्याशित लाभ आपका प्रतीक्षा कर रहा है। आपका पॉजिटिव बिहेवियर पारिवारिक सदस्यों के लिए प्रेरणादायक होगा। प्रत्येक दिन आप नई चीज सीखने के लिए लालायक रहते हैं। आज वह दिन हो सकता है जब आप कुछ नया सीखें। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आज के दिन जंक फूड से बचें।

मीनराशि
फिटनेस बनाए रखने के लिए वर्क आउट करें। कोई भी इन्वेस्टमेंट आज के दिन सोच समझ कर करें। कार्य व्यापार में सुधार करने की आवश्यकता है। जिन लोगों की नजर लगातार आप पर बनी रहती है आपका नया अंदाज उनको आश्चर्यचकित कर देगा। दिन अनुकूल रहेगा।

🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button