
तिल्दा जनपद के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लेखपाल बालाराम साहू को दिया गया बिदाई
तिल्दा। आज जनपद पंचायत तिल्दा में पदस्थ रहे वरिष्ठ लेखपाल बाला राम साहू के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में सम्मिलित हुआ। अपने 38 वर्षों की दीर्घ सेवा के दौरान साहू ने जनपद प्रशासन के कार्यों में अनुकरणीय समर्पण, निष्ठा और कुशलता के साथ योगदान दिया।
इस अवसर पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और जनपद परिवार की ओर से उनके सेवा काल की सराहना किया। उनका शांत स्वभाव, सरल व्यवहार और कार्य के प्रति ईमानदारी सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। हम सबकी ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष देवव्रत नायक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, तिल्दा सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, पूर्व तिल्दा सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, जनपद सदस्य कुंजलाल वर्मा, लेखु सेन, नरसिंह वर्मा, रामजी निषाद, दिनेश वर्मा, सरपंच तेजपाल, तिल्दा सरपंच संघ उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, लेखराम देवांगन, तारण डहरिया, चंद्रकांत साहू, सुनील मनहरे एवं समस्त जनपद स्टॉप उपस्थित रहे।