Life Style

नारियल तेल लगाने का जानें सही तरीका, काम आएगा ये नुस्खा

नारियल तेल लगाने का जानें सही तरीका, काम आएगा ये नुस्खा

नई दिल्ली। नारियल तेल त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है। इसलिए कई लोग नारियल तेल को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। नारियल तेल में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा को मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से बचाता है। यह रूखी और बेजान त्वचा से भी छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और स्किन को यंग बनाए रखता है। इसलिए आपको भी चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं ?

मॉइश्चराइजर की तरह लगाएं
आप नारियल तेल का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ बूंद नारियल का तेल लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 1-2 मिनट तक मसाज करें। आप इसे रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं। इससे त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी। स्किन ग्लो भी करेगी।

मेकअप रिमूवर के तौर पर
आप नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप चेहरे पर नारियल तेल अप्लाई करें। अब कॉटन बाल की मदद से चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें। इससे सारा मेकअप साफ हो जाएगा। स्किन ग्लो भी करेगी और दाग-धब्बे दूर होंगे।

फेस मास्क में मिलाकर लगाएं
आप नारियल तेल को फेस मास्क में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद धो लें। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन और नारियल तेल स्किन को डीप क्लीन करता है।

लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें
आप चाहें तो नारियल तेल का इस्तेमाल लिप बाम के तौर पर भी कर सकते हैं। खासकर, अगर आपके होंठ फटे हुए हैं, तो नारियल तेल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे होंठ मुलायम और सॉफ्ट बनेंगे। साथ ही, होंठों की डेड स्किन सेल्स भी निकल जाएगी।

नारियल तेल किसे नहीं लगाना चाहिए?
अगर आपकी ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन है, तो आपको नारियल तेल का इस्तेमाल कम ही करना चाहिए। ऑयली स्किन पर नारियल तेल पोर्स को ब्लॉक कर सकता है। अगर आप नारियल तेल लगाना चाहते हैं, तो कोकोनट वर्जिन ऑयल का ही इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button