Aaj Ka Rashifal : 25/07/2025 दिन शुक्रवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

. || श्री राधे||
🕉️ राधारमणम हरे हरे 🕉️
दैनिक पंचांग व राशिफल
दिनांक:-25/07/2025, शुक्रवार
प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष,
श्रावण
(समाप्ति काल)
तिथि————- प्रतिपदा 23:22:16 तक
पक्ष————————— शुक्ल
नक्षत्र—————– पुष्य 15:59:36
योग—————— वज्र 07:26:47
योग—————– सिद्वि 29:30:25
करण———— किन्स्तुघ्न 11:56:55
करण——————- बव 23:22:16
वार————————- शुक्रवार
माह————————– श्रावण
चन्द्र राशि——————– कर्क
सूर्य राशि——————— कर्क
रितु—————————– वर्षा
आयन——————- दक्षिणायण
संवत्सर——————– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)————– सिद्धार्थी
विक्रम संवत——————- 2082
गुजराती संवत—————– 2081
शक संवत——————— 1947
कलि संवत——————– 5126
सूर्योदय——————– 05:40:01
सूर्यास्त——————— 19:11:11
दिन काल—————— 13:31:10
रात्री काल—————– 10:29:21
चंद्रोदय——————- 05:59:13
चंद्रास्त——————— 19:54:11
लग्न—- कर्क 8°7′ , 98°7′
सूर्य नक्षत्र———————- पुष्य
चन्द्र नक्षत्र———————-पुष्य
नक्षत्र पाया——————— रजत
🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩
हो—- पुष्य 10:07:22
ड—- पुष्य 15:59:36
डी—- आश्लेषा 21:53:59
डू—- आश्लेषा 27:50:39
🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩
गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18
राजन्संस्मृत्य संस्मृत्य संवादमिममद्भुतम्।
केशवार्जुनयोः पुण्यं हृष्यामि च मुहुर्मुहुः॥
हे राजन! भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के इस रहस्ययुक्त, कल्याणकारक और अद्भुत संवाद को पुनः-पुनः स्मरण करके मैं बार-बार हर्षित हो रहा हूँ
॥76॥
💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रहेंगे। शत्रु पक्ष सक्रिय होकर आपके समक्ष चुनौतियां प्रस्तुत कर सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रॉपर्टी संबंधित कोई निर्णय ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल समय है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा। अनुकूल समय दस्तक दे रहा है।
भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
🐂वृष
पार्टी व पिकनिक की योजना बन सकती है। किसी सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए जातकों को सफलता प्राप्त होगी। कार्य व्यापार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों का दिन शानदार बीतेगा। ‘दुर्जनं प्रथम बंदे सज्जनं तदनंतरं’, दुष्ट जनों से सावधान रहें। परिवार की चिंता रहेगी।किसी भी विवाद में पड़ना आपके लिए ठीक नहीं है। आलस्य का त्याग करें।
👫मिथुन
धन संबंधित कोई भी लेनदेन सावधानीपूर्वक करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कोई पुरानी परेशानी सामने आ सकती है। दूसरों की बातों में ना आए। अच्छी तरह से सोच विचार कर ही कोई निर्णय लेना उचित होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज ज्यादा काम करना पड़ सकता है। धन आगमन बना रहेगा। जोखिम भरे कार्यों को टाल देना ही आपके हित में है।
🦀कर्क
आज के दिन आपका शौर्य चरम पर होगा। यश, प्रतिष्ठा व सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में आपकी पूछ- परख बढ़ेगी। बिजनेस में अद्भुत सफलता प्राप्त होगी। आपके बिजनेस का विस्तार होगा। नौकरी पेशा जातकों का दिन शानदार बीतेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। आपकी कड़ी मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।
🐅सिंह
सितारे कह रहे हैं कि आज आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। धीरे-धीरे आपकी आय में भी वृद्धि हो रही है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है सावधान रहें। आज का दिन घर में मेहमान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों का दिन अच्छा बीतेगा। व्यस्तता के कारण थकान बनी रहेगी।
🙍♀️कन्या
आज का दिन प्रेम में पड़े जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। बिजनेस के संबंध में की गई यात्रा से लाभ होगा। धन आगमन बना रहेगा। शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में ना पड़ें। आपका बिजनेस का विस्तार होगा। लग्जरी आइटम परचेस कर सकते हैं। कड़ी मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता दस्तक दे रही है।
⚖️तुला
सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
🦂वृश्चिक
आज का दिन किसी भी विवाद में पढ़ना आपके लिए उचित नहीं होगा।धन संबंधित लेनदेन सावधानी से करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अप्रत्याशित खर्चों के सामने आने से तनाव में रहेंगे। धन की व्यवस्था करने में पसीने छूट सकते हैं। धन आगमन बना रहेगा।
🏹धनु
आज के दिन मस्तिष्क व नेत्र में पीड़ा हो सकती है मन अशांत रहेगा अटका हुआ रुपया प्राप्त होगा नए कांटेक्ट बनेंगे भागीदारों का सहयोग प्राप्त होगा नौकरी पैसा लोगों के लिए दिन अच्छा बीतेगा व्यस्तता रहेगी लाभ होगा
🐊मकर
सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। नई योजनाओं से लाभ होगा। कोई नया कार्य हाथ में ले सकते हैं।सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। धन आगमन बना रहेगा। यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। याद रखें सफलता के साथ चुनौतियां भी आती है। समस्याओं का समाधान स्व-विवेक से करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।
🍯कुंभ
कार्यों को समय पर संपादित ना कर पाने से तनाव में रहेंगे। धन प्राप्ति होती रहेगी। लग्जरी आइटम्स पर खर्च हो सकते हैं। आज के दिन थकान महसूस कर सकते हैं। न्यायालय संबंधित कार्यों में गति आएगी। धर्म कर्म में मन लगेगा। आलस्य आपका शत्रु है आलस्य का त्याग करें तो सफलता प्राप्त होगी।
🐟मीन
दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। व्यापार व्यवसाय में साझेदारों के साथ विवाद हो सकता है। आज के दिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय निर्णय सोच समझकर करें।
*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*
पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू भागवत-व्यास
सचिव पुरोहित मंच
जिला महासमुन्द
संपर्क सूत्र-7000217167
मंडी परिसर
पिथौरा