राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 07/08/2025 दिन गुरुवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

 🌺 //श्री राधे// 🌺
☀️ राधारमणम हरे हरे ☀️
⚜️««« दैनिक पंचांग व राशिफल »»»⚜️

7 अगस्त 2025 , गुरुवार
कलियुगाब्द……………………..5127
विक्रम संवत्…………………..2082
शक संवत्………………………1947
मास……………………………..श्रवण
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………….त्रयोदशी
दोप 02.24 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.00.01 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.04.57 पर
सूर्य राशि………………………….कर्क
चन्द्र राशि………………………….धनु
गुरु राशि………………………..मिथुन
नक्षत्र…………………………पूर्वाषाढ़ा
दोप 01.50 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग…………………………..विष्कुम्भ
प्रातः 06.41 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
करण……………………………तैतिल
दोप 02.24 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………….(नभ:) वर्षा
दिन…………………………….गुरुवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :–
07 अगस्त सन 2025 ईस्वी ।

☯️ अभिजित मुहूर्त :-
प्रातः 12.06 से 12.58 तक ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 02.09 से 03.46 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
कर्क
04:29:27 06:45:36
सिंह
06:45:36 08:57:26
कन्या
08:57:26 11:08:06
तुला
11:08:06 13:22:44
वृश्चिक
13:22:44 15:38:54
धनु
15:38:54 17:44:30
मकर
17:44:30 19:31:36
कुम्भ
19:31:36 21:05:08
मीन
21:05:08 22:36:20
मेष
22:36:20 24:17:05
वृषभ
24:17:05 26:15:45
मिथुन
26:15:45 28:29:27

🚦 दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक……………………..7
🔯 शुभ रंग…………………..पीला

💮 आज का मंत्र :-
।। ॐ नारायणाय नम: ।।

 संस्कृत सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (त्रयोदशोऽध्यायः – क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोगो:) –
ज्ञेयं यत्तत्प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वामृतमश्नुते ।
अनादि मत्परं ब्रह्म न सत्तन्नासदुच्यते ॥१३- १२॥
अर्थात :
जो जानने योग्य है तथा जिसको जानकर मनुष्य परमानन्द को प्राप्त होता है, उसको भलीभाँति कहूँगा। वह अनादिवाला परमब्रह्म न सत्‌ ही कहा जाता है, न असत्‌ ही॥12॥

🍃 आरोग्यं :–
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय –

फोलिक एसिड –
फोलिक एसिड विटामिन बी 9 का पानी घुलनशील रूप हैं जो स्वाभाविक रूप से खाने वाले कई खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आप फोलिक एसिड का सेवन कीजिए। फोलिक एसिड के कुछ अच्छे खाद्य स्रोत में हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट, ड्राई बींस, गेहूं रोगाणु, मूंगफली, केला और ब्रोकोली शामिल है। शरीर के लाल रक्त कोशिकाओ के काउंट को बढ़ाने के लिए चुकंदर लेने की सिफारिश की जाती है, क्योंकि यह फोलिक एसिड के साथ आयरन, पोटेशियम और फाइबर में भी अधिक है।

⚜ आज का राशिफल :-

मेष राशि –
मेष राशि के लिए आज अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। आज के दिन मंदिर अवश्य जाएं। नौकरी पेशा लोगों को बॉस की प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि –
अटका हुआ रुपया प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रशंसा होगी। सितारे कह रहे हैं मेहनत करने में कोताही ना बरतें। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। विजय श्री प्राप्त होगी।

मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में नए कांट्रैक्ट्स प्राप्त होंगे। नए प्लान बनाएंगे। यश प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। अपच व गैस ट्रबल जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आज के दिन नवीन वस्त्र प्राप्त होंगे।

कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज के दिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अटका हुआ रुपया मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय श्री प्राप्त होगी।

सिंह राशि –
सिंह राशि के जातक जोखिम- जमानत के कार्यों को टालें। करियर गति पकड़ सकता है। कोई अनजाना भय रह सकता है। शत्रु पक्ष कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।

कन्या राशि –
आज के दिन स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लाइफ पार्टनर की हेल्प से कठिन से कठिन कार्य आसानी से कर पाएंगे। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। आज के दिन अपमान का सामना कर सकते हैं। आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धन हानि हो सकती है।

तुला राशि –
तुला राशि के जातकों को आज अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। शाम होते-होते चिंता व तनाव समाप्त हो जाएगा।

वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन धन संबंधी मामलों को लेकर सतर्क रहें। कोई ऐसा समाचार प्राप्त होगा जिससे आप आनंद के सागर में पोते लगाएंगे। आज के दिन लविंग पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि –
धनु राशि के जातक आज भ्रम में पढ़कर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। दिन का अधिकांश भाग व्यर्थ में बीत जाएगा। आज के दिन अपने बाहुबल व पराक्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। परंतु दिन कलहकारी वह भय ग्रस्त रहेगा।

मकर राशि –
मकर राशि की जातकों के लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य आज ठीक नहीं रहेगा। आज के दिन विवादों को बढ़ाना ठीक नहीं है। दूसरों की बात में ना आएं।

कुंभ राशि –
आज के दिन आपको उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। आय में क्रमशः वृद्धि होगी। आपके कार्य सिद्ध होंगे। विरोधियों की संख्या में इजाफा होगा। कार्य- व्यापार अच्छा चलेगा। लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है।

मीन राशि –
बिजनेस अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। शत्रुओं का दमन करने में सक्षम रहेंगे। किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े। सावधानी ही बचाव है।

🌹 आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।🌹

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर, पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button