Aaj Ka Rashifal : 25/08/2025 दिन सोमवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

. 🌹 !!श्री राधे!!🌹
💫 राधारमणम हरे हरे 💫
दैनिक पञ्चांग व राशिफल
दिनाँक:-25/08/2025,सोमवार
द्वितीया, शुक्ल पक्ष,
भाद्रपद
तिथि———– द्वितीया 12:34:09. तक
पक्ष————————– शुक्ल
नक्षत्र———- उoफाo 27:48:47
योग————– सिद्ध 12:05:01
करण———– कौलव 12:34:08
करण———— तैतुल 25:10:06
वार———————— सोमवार
माह———————— भाद्रपद
चन्द्र राशि——- सिंह 08:27:41
चन्द्र राशि—————— कन्या
सूर्य राशि ———————— सिंह
रितु————————— शरद
आयन—————— दक्षिणायण
संवत्सर——————- विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)————– सिद्धार्थी
विक्रम संवत—————–2082
गुजराती संवत————– 2081
शक संवत—————— 1947
कलि संवत—————— 5126
सूर्योदय—————- 05:55:58
सूर्यास्त—————– 18:46:06
दिन काल————– 12:50:07
रात्री काल————– 11:10:20
चंद्रोदय—————- 07:36:57
चंद्रास्त—————– 19:59:31
लग्न—-सिंह 7°52′ , 127°52′
सूर्य नक्षत्र——————— मघा
चन्द्र नक्षत्र———- उत्तरा फाल्गुनी
नक्षत्र पाया——————- रजत
🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩
टे—- उत्तरा फाल्गुनी 08:27:41
टो—- उत्तरा फाल्गुनी 14:52:42
पा—- उत्तरा फाल्गुनी 21:19:45
पी—- उत्तरा फाल्गुनी 27:48:47
💮 शुभ विचार 💮
निःस्पृहो नाधिकारी स्यान्नाकामो मण्डनप्रियः ।
नाऽविदग्धः प्रियंब्रूयात् स्पष्टवक्ता न वञ्चकः ।।
।। चाo नीo।।
वह व्यक्ति जिसके हाथ स्वच्छ है कार्यालय में काम नहीं करना चाहता. जिस ने अपनी कामना को ख़तम कर दिया है, वह शारीरिक शृंगार नहीं करता, जो आधा पढ़ा हुआ व्यक्ति है वो मीठे बोल बोल नहीं सकता. जो सीधी बात करता है वह धोका नहीं दे सकता.
🚩 सुभाषितानि 🚩
गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1
येषामर्थे काङक्षितं नो राज्यं भोगाः सुखानि च।
त इमेऽवस्थिता युद्धे प्राणांस्त्यक्त्वा धनानि च॥
हमें जिनके लिए राज्य, भोग और सुखादि अभीष्ट हैं, वे ही ये सब धन और जीवन की आशा को त्यागकर युद्ध में खड़े हैं
॥33॥
💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
मेषराशि
आज का दिन सामान्य दिनों की तरह गतिमान रहेगा। मेष राशि के स्टूडेंट को अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। वन भोज का कार्यक्रम बन सकता है। आज के दिन तन-मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की चिंता सता सकती है। ‘मन के हारे हार है मन के जीते जीत,’ मन को मजबूत बनाएं। बिजनेस में परिवर्तन लाभ का संकेत दे रहे हैं। शिवलिंग में गंगाजल मिश्रित जल चढ़ाकर दिन को बेहतर बना सकते हैं।
वृष राशि
छठा भाव मजबूत होने से शत्रुओं पर विजय श्री प्राप्त करेंगे। स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। कार्य व्यापार अच्छा चलेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे। तृतीय भाव कमजोर होने के कारण से आपको सामाजिक और पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
मिथुनराशि
पारिवारिक जीवन कष्टमय रह सकता है। परिवार की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों की अड़चन दूर होगी। व्यापार बढ़िया चलेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करके मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। छठा भाव कमजोर है इसलिए कर्ज लेने से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ आज का दिन बेहतर बनाएगा।
कर्क राशि
‘काम कौड़ी का नहीं : फुर्सत घड़ी का नहीं’ वाली स्थिति बन रही है। बेकार में भाग दौड़ करनी पड़ेगी। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच विचार कर लेना ही आपके लिए उचित होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अटका हुआ रुपया प्रयास करें तो प्राप्त हो सकता है। कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अच्छे कार्यों का भी विरोध हो सकता है। ‘ओम सोम सोमाय नमः’ मंत्र का जप आपके दिन को बेहतर बनाएगा।
सिंह राशि
लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। व्यर्थ में खर्चे होंगे। यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यर्थ के विवादों में पड़ना आपके लिए उचित नहीं है। बिजनेस में नए कांट्रैक्ट्स प्राप्त होंगे। खर्चों में कमी करना जरूरी है। व्यापार अच्छा चलेगा। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें तो आज का दिन बेहतर होगा।
कन्या राशि
आज के दिन स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है। आय में कमी से चिंतित रहेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें। आर्थिक मोर्चे पर इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। गौ माता को हरा चारा खिला करके दिन को बेहतर बना सकते हैं।
तुला राशि
नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। कार्य-व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। तन मन प्रसन्न रहेगा। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। आपकी कड़ी मेहनत रंग लायेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। ‘शब्द संभाल के बोलिए शब्द के हाथ ना पांव’ ,वाणी पर संयम आज के दिन अत्यंत आवश्यक रहेगा। नरसिंह स्त्रोत का पाठ आपका दिन को बेहतर बनाएगा।
वृश्चिकराशि
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। धैर्य रखकर कार्य करना आवश्यक है। अनावश्यक तनाव न लें। आवश्यकता के मुताबिक धन की प्राप्ति होती रहेगी। हनुमान जी का दर्शन/पूजन आज का दिन बेहतर बनाएगा।
धनु राशि
आज के दिन धन संबंधित लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता की प्रशंसा होगी। केसर युक्त चंदन का तिलक लगा करके आज का दिन बेहतर बना सकते हैं।
मकर राशि
बिजनेस के संबंध में की गई यात्रा से लाभ होगा। आज के दिन आंखों का विशेष ध्यान रखें। नेत्र विकार हो सकता है। अप्रत्याशित लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। याद रखिए आपका सहज स्वभाव आपका विशेष गुण है इसी से आपके जीवन में आनंद का संचार होता है। प्रसन्न रहें। शांत रहें। शनि महाराज के मंत्रों का जाप आपका दिन को बेहतर बनाएगा।
कुंभराशि
लग्जरी आइटम्स परचेस कर सकते हैं। आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार बढ़िया चलेगा। नौकरी पेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी भी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास ना करें जिससे आप ठीक तरीके से परिचित नहीं है। हनुमान चालीसा का पाठ आपका दिन को बेहतर बनाएगा।
मीन राशि
लंबे समय से अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के संबंध में की गई यात्रा सफल होगी। आज के दिन आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ आज के दिन अवश्य करें।
🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩
पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा
कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -२०१/-)