
राजधानी के बेबीलॉन टावर के तीसरे मंजिल में लगी भीषण आग, 10 लोग फंसे, मची अफरातफरी…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेबीलॉन टावर में भीषण आग लग गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जहां बेबीलॉन टावर के तीसरे मंजिल में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना से करीब 10 लोग अंदर ही फंस गए हैं। घटना की सूचना के बाद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है साथ ही पुलिस प्रशासन भी पहुंची हुई है और फंस लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।