छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दंतेवाड़ा ने NHM कर्मचारियों के 10 सूत्रीय मांगों का किया नैतिक समर्थन

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दंतेवाड़ा ने NHM कर्मचारियों के 10 सूत्रीय मांगों का किया नैतिक समर्थन

हेमन्त साहू, 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष चंचल देवांगन की अध्यक्षता में आज एनएचएम अधिकारी कर्मचारी जो अनिश्चितकालीन हड़ताल में 24 दिनों से हैं उनकी जायज़ मांगों के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी संघ जिलाशाखा दंतेवाड़ा द्वारा नैतिक समर्थन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय मिशन(NHM) अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा अपने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर छ. ग प्रदेश में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है जिसके कारण लोकहित के कार्यों में कठिनाइयां आ रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय छ. ग शासन द्वारा 05 मांगों को पूरा करने के संबंध में मीडिया के माध्यम से घोषणा की गई है जिसमें सहमति बनी है कि घोषणा से संबंधित आदेश तत्काल जारी करते हुए शेष मांगों के संबंध में उचित कार्यवाही/चर्चा कर लोकहित में उचित निर्णय लिए जाने कर्मचारी हित में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मांग किया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बीएस नेताम, जिला शाखा सचिव मोहनलाल समरथ, जिला चिकित्सालय अध्यक्ष श्री लक्ष्मण ठाकुर , अमल साय बघेल, मोहन सिंह बघेल चेनम जगन्नाधम जिला महामंत्री रेवाराम नेताम एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button