
14 नवंबर को CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और किसानों के भुगतान पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। आगामी 14 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से धान खरीदी और किसानों के भुगतान से जुड़े मसलों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे और विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी संभावित रूप से चर्चा की जा सकती है।


