आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

DSP बनी बेटी को संविधान पुस्तक से किया गया सम्मानित

DSP बनी बेटी को संविधान पुस्तक से किया गया सम्मानित

आरंग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा में प्रथम प्रयास में गांव के बेटी DSP पुलिस उप अधीक्षक बने, संविधान दिवस के उपलक्ष्य में अपना सविंधान पुस्तक व साल श्री फल से पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन सम्मानित किया।

ग्राम सकरी (कोरासी) माखन ठाकुर शिक्षक के बेटी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल किया, स्कूलों मे निशा ठाकुर को पढ़ाये शिक्षक और उसके साथ पढ़ाई किये छात्र-छात्राएं व ग्रामीण और आस पास क्षेत्र मे खुशी का लहर है, बहुत ही कम उम्र महज़ 22 साल मे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धियां है, 2019-20 स्कूल मे 87 % पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किए थे। आरंग नगर के बद्री प्रसाद महाविद्यालय से बीएससी को प्राइवेट पढ़ाई करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा कि निशा ठाकुर के उपलब्धि क्षेत्र युवाओं के लिए प्रेरण स्रोत है, मध्यवर्गी परिवार के लिए एक संघर्ष भरी जीवन, लगातार मेहनत, कठिन परिश्रम, सफलता की बड़ी पूंजी है, निशा ठाकुर ने साबित कर दिया कि आज भी ग्रामीण अंचल में एक से बढ़कर एक हुनर रखने वाले छात्र-छात्राएं हैं, बस सही दिशा, अच्छे मार्गदर्शन मिल जाये, तो कामयाबी दूर नहीं है।गांव में ही कक्षा पहली से 12वीं तक पढ़ाई कर, उनके हुनर की प्रतिभा शुरू से ही था, लगातार मेहनत उसके संघर्ष का प्रतिफल है, जो आज उस मुकाम में हासिल किये है।सम्मानित करने वाले मे खिलेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, पीताम्बर साहू- सरपंच सकरी, मनीष देवांगन, नीरज वर्मा, अनेक लोग उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button