
CG Accident News: आपस में टकराई दो तेज रफ्तार कारें, तीन युवकों की हालत गंभीर…
रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी। मोवा ओवरब्रिज पर सोमवार देर शाम दो कारों—किया सोनेट और क्रेटा—की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।



