छत्तीसगढ़रायपुर

वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का निधन, आज गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।

मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर माताजी के निधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उनकी पूज्य माताजी मानकी देवी कश्यप अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि दोपहर 3:30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा स्थित निवास में अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 4 बजे बस्तर जिले के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में मानकी देवी कश्यप का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान परिजन, शुभचिंतक और स्थानीय लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button