
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चेतन्य बघेल को जेल से रिहा कर दिया गया है। कल ही चेतन्य बघेल की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर की थी। शराब घोटाले में पिछले साल जुलाई से जेल में बंद चेतन्य बघेल की रिहाई को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रसी कार्यकर्ता जेल से बाहर मौजूद थे। जेल से निकलते ही चेतन्य बघेल को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठा लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। खुद भूपेश बघेल भी अपने बेटे को लेने के लिए केंद्रीय जेल परिसर पहुंचे थे।



