
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा बदलाव सामने आया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने निजी सहायक दुर्गेश धारे को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्गेश धारे संविदा पर कार्यरत थे।

इससे पहले राज्य में इसी तरह का कदम उठाते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने विशेष सहायक विपुल गुप्ता को पद से हटा दिया था। उनकी जगह अजय त्रिपाठी की नई पदस्थापना की गई है। हालांकि दोनों ही मामलों में बदलाव के पीछे के स्पष्ट कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।



