
16 जनवरी को ग्राम पौंता में होगा मड़ई मेला का आयोजन
आरंग। नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के ग्राम पौंता में भक्तराज गुहा निषाद के जंयती के अवसर पर मेला मड़ई का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहु सम्मिलित होकर अपने अनुशंसा से ग्राम में हुए, सामुदायिक भवन, 2 शेड निर्माण व सी.सी. रोड कुल 31 लाख रू के विकाश कार्यों का लोकापर्ण कर ग्रामवासियों को सौंपेगे, विशेष अतिथी के रूप में चंद्रशेखर साहु पूर्व केबिनेट मंत्री, अशोक बजाज प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा , अभिनेष कश्यप उपाध्यक्ष जिला सह कारी केन्द्रीय बैंक रायपुर, भीनू सुजीत घिदौड़े जिला पंचायत सद्स्य, रविन्द्र रिंकु चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, भरत बैस भाजपा मंडल अध्यक्ष अभनपुर, अनिल अग्रवाल सासंद प्रतिनिधी अभनपुर, संचित तिवारी जिला मंत्री भाजपा, विवेक तिवारी जनपद पंचायत सभापति, तोषण साहु विधायक प्रतिनिधी, सूरज साहु मंडल महामंत्री भाजपा, सतीश निषाद उपसरपंच व पंचगण उपस्थित रहेगें, रात्रीकालीन कार्यक्रम लहर गंगा अर्जुन्दा पुराणिक साहु की प्रस्तुती होगी व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल महामंत्री अभनपुर व सरपंच गौरव शर्मा द्वारा की जायेगी।


