कोरबाछत्तीसगढ़

घर में घुसकर लड़की की नृशंस हत्या, आरोपी ने लड़की को गड़ासे से काटा, हत्या की वजह जानकर पुलिस भी रही गई हैरान

कोरबा , कोरबा में एक युवती की हत्या के मामल में पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे शुक्रवार की शाम आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर गड़ासे से उसे काट दिया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वारदात के बाद पुलिस ने मृतिका के पहचान के ही युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने लड़की के बार-बार प्यार के इजहार और शादी की बात से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात दीपका थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ग्राम नागिन झोरखी गांव में यहां 23 वर्षीय रानू साहू अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। रानू साहू का ग्राम बांधाखार निवासी राहुल जोगी नामक युवक से पहचान था। जिससे युवती एकतरफा प्यार करती थी। लड़की अक्सर राहुल से अपने प्यार का इजहार कर उससे शादी करने की बात कहती थी। लेकिन युवक इस बात को लेकर राजी नही था। बताया जा रहा है कि 16 जनवरी शुक्रवार की शाम रानू साहू घर पर अकेली थी।

उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम 7 बजे के करीब जब वे वापस लौटे, तो घर पर खून से सनी रानू साहू की लाश पड़ी थी। गले पर गहरे घाव के निशान थे। बेटी की हालत देख परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस घटना की जांच के दौरान वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतिका रानू साहू से परिचय था। लड़की उस पर अक्सर प्यार करने की बात कहकर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जो कि उसे मंजूर नही था। बस इसी बात से तंग आकर उसने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के इस खुलासे के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button