नेशनल/इंटरनेशनल

पति-पत्नी घर में चला रहे थे देह व्यापार का गोरखधंधा, इस हाल में मिली विदेशी महिला, नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

 जबलपुर : मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र की ग्रीन सिटी में सैक्स रैकेट का ख़ुलासा हुआ है। यहां एक पति-पत्नी अपने घर में विदेशी महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे। मुखबिर की सूचना पर माढ़ोताल थाना पुलिस की टीम ने जब घर पर छापा मारा तो घर में एक विदेशी महिला मिली। महिला उज़बेकिस्तान की रहने वाली है जिसकी मुंबई में शादी हुई थी और कुछ सालों से वो दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक सैलून में काम कर रही थी।

दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से जबलपुर के शिव चौधरी ने संपर्क किया था और उसे देह व्यापार से मोटा पैसा कमाने का लालच देकर जबलपुर में अपने घर ले आया था। इधर जब पुलिस ने आरोपी के घर में छापा मारा तो वो भाग खड़ा हुआ, हांलांकि पुलिस ने विदेशी महिला और सहआरोपी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  इधर पुलिस को आशंका है कि सूचना के मुताबिक आरोपी के संपर्क में और भी विदेशी महिलाएं हैं जिनसे वो जबलपुर में देह व्यापार करवाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी को तलाश रही है ताकि उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सके।

मुजफ्फरनगर में भी हुआ देह व्यापार का खुलासा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पचैंडा रोड पर स्थित रोज इन रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से पांच जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जबकि एक नाबालिग की बरामदगी ने  मामले को और गंभीर बना दिया है।

लंबे समय से इस स्थान को लेकर आ रही थी खबर

पुलिस को लंबे समय से इस स्थान को लेकर गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि यहां अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। इस पूरे अभियान का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने किया। पुलिस टीम ने अचानक होटल में दबिश दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को ओयो होटल के विभिन्न कमरों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती थी और पहचान पत्रों की भी सही तरीके से जांच नहीं की जा रही थी। पुलिस ने मौके से होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

होटल का मुख्य संचालक और मालिक फिलहाल फरार

पुलिस के अनुसार, होटल का मुख्य संचालक और मालिक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी।

इस कार्रवाई के दौरान नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा और सीईओ नई मंडी राजू साव भी मौके  पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए अंजाम दिया, ताकि किसी को भनक न लगे और आरोपी मौके से फरार न हो सकें। नाबालिग की बरामदगी के बाद बाल संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। जिले में चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button