
रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा तालाब किनारे पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद के बाद नगर निगम ने फिलहाल एक हफ्ते के लिए कदम पीछे खींच लिए हैं। एक हफ्ते तक स्तिथि की निगरानी की जाएगी तब तक मरीन ड्राइव में कोई शुल्क नहीं लगेगा।
महापौर मीनल चौबे ने 1 फरवरी को स्पष्ट किया कि फिलहाल एक हफ्ते तक तालाब किनारे पार्किंग शुल्क नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों से शुल्क वसूलना व्यावहारिक नहीं है और निगम के पास वाहन व्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। जहां वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क किए जा सकें। अगले कुछ दिनों तक तालाब किनारे आने-जाने वालों की मॉनिटरिंग की जाएगी।



