छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

चार महीने से फरार लूट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

चार महीने से फरार लूट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

तिल्दा। रायपुर ग्रामीण के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार महीने से फरार लूट के आरोपी को एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

मामला थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र का है, जहां नवंबर माह में बगदई शराब दुकान के पास लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बनाकर मौके पर पहुंचे और चाकू दिखाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसका वीवो मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद तिल्दा नेवरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी दुर्गेश यादव तथा उसके एक साथी विधि से संघर्षरत बालक को तिल्दा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी और बालक ने अपराध करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04 QJ-1514, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी और विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि लूट और हथियार से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। तिल्दा नेवरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button