छत्तीसगढ़

बचेली पुलिस द्वारा पत्नी को परेशान करने वाले पति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

बचेली पुलिस द्वारा पत्नी को परेशान करने वाले पति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

हेमन्त कुमार साहू,

किरंदुल : आवेदिका मनीषा पटनायक के द्वारा थाना बचेली में शिकायत करने पर आज दिनांक 05-02-2026 को दोनों पक्षों को पूछताछ हेतु थाना तलब किया गया जो पूछताछ के दौरान अनावेदक आकाश पटनायक द्वारा आवेदिका को वर्ष 2025 से लड़ाई झगड़ा कर परेशान किया जा रहा था।अनावेदक को समझाईश देने के दौरान पुलिस की उपस्थिति में ही अनावेदक द्वारा आवेदिका के साथ मारपीट करने एवं अभद्र व्यवहार करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की अंदेशा पर मौके पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर अनावेदक आकाश पटनायक पिता विमल चंद्र पटनायक उम्र 36 वर्ष (डिप्टी मैनेजर, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट NMDC किरंदुल) निवासी क्वाटर नंबर 190 टाईप 03 पुराना जिम के पास किरन्दुल । धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय बड़ेबचेली के समक्ष धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत् इस्तगासा पेश किया गया। जो माननीय न्यायालय द्वारा अनावेदक आकाश पटनायक को जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button